Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

बागेश्वर में ग्राम प्रधान व उसकी पत्नी को दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज


बागेश्वर। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत वलना गांव में सीसी मार्ग निर्माण के दौरान विवाद में ग्रामीण ने ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी दे दी। ग्राम प्रधान ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान वलना दयाकृष्ण खोलिया ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर सौंपी। आरोप है कि गांव के जगदीश सिंह पुत्र डुंगर सिंह ने उन पर और उनकी पत्नी दीपा देवी पर जानलेवा हमला किया। साथ काम कर रहे लोगों को भी बीच-बचाव में न आने की चेतावनी दी। उन्होंने दबंगई दिखाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि आरोपी जगदीश सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 508, 504, 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

Advertisement