Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

माल के भवन निर्माण के खिलाफ व्यापारियों ने खोला मोर्चा


बागेश्वर। व्यापार संघ की नगर इकाई की संपन्न बैठक में वक्ताओं ने तहसील रोड में माल हेतु बनाए जा रहे भवन निर्माण में अतिक्रमण का आरोप लगाया है। कहा कि प्राधिकरण के नियमों का पालन करने साथ ही सिंचाई नहर व लोनिवि की भूमि में अतिक्रमण किया जा रहा है जिसके लिए व्यापारी शीघ्र जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। व्यापार संघ अध्यक्ष कवि जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि तहसील रोड में लोनिवि कालोनी के समीप माल हेतु भवन का निर्माण किया जा रहा है जो कि जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। कहा कि भवन मालिक द्वारा सिचाई विभाग की वर्षों पूर्व नहर को ध्वस्त करके उस पर रास्ता बनाया गया है तथा लोनिवि की भूमि में भी अतिक्रमण का अंदेशा है। कहा कि भवन निर्माण में प्राधिकरण के नियमों का लाभ पालन नहीं किया जा रहा है जिससे साफ हो गया है कि नियम गरीब जनता के लिए हैं परंतु प्रशासन द्वारा धनाडय लोगों को शह दी जा रही है। तय किया कि प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन समेत सिंचाई व लोनिवि की भूमि में अतिक्रमण की जांच किए जाने की मांग को लेकर शीघ्र जिलाधिकारी से मुलाकात की जाएगी तथा इसके बाद भी मांग न माने जाने पर आंदोलन की नीति तय की जाएगी। यहां अनिल कार्की, रोहित पंत, तिलक तिवारी, मनीश चैधरी, गिरीश सिंह बिष्ट, चंदन कोरंगा, लीलाधर उपाध्याय, अनिल कुमार, गोविंद जगाती, विपिन लाल साह, अरविंद पांडे, कैलाश गड़िया, जगदीश रावल, दयाल पांडे, किशन राम, अभय साह, बलवंत कुमार, जगदीश नेगी, संजय चौधरी आदि रहे।

Advertisement