गरुड़ की नवनिर्मित साहित्यिक सामाजिक समिति स्वतंत्रता सेनानियों को करेगी सम्मानित
बागेश्वर गरुड़ । गरुड़ में नवनिर्मित कत्यूर साहित्यिक,सामाजिक संरक्षण समिति की आज एक बैठक गरुड़ बाजार के के डी पांडे रामलीला मंच पर आयोजित की गई ।
क्षेत्र के साहित्य जगत के चिर परिचित नाम रतन सिंह किरमोलिया के आह्वान पर वे उनकी अगुवाई में गरुड़ के साहित्यकार, पत्रकार व अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बैठक में अपने विचार व्यक्त किये ।
उत्तराखंड के वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट ने कहा कि इस समिति के माध्यम से हमे अपनी क्षेत्रीय पूर्व की साहित्यिक गतिविधियों व क्षेत्र के गुमनाम व्यक्तियों को पहचान दिलानी होगी जिनका इस क्षेत्र के व देश के उत्थान में योगदान रहा हैं।
इसके साथ ही हमे हमारी बोली भाषा हमारे पुराने रीति रिवाजों का भी संरक्षण करना होगा जो हमारी आने वाली पीढ़ियों को अपने धरातल से जोड़े रहने में मददगार साबित होगी।
समाजसेवी नन्दन सिंह अलमिया ने कहा कि आने वाले स्वतंत्रता दिवस को समिति द्वारा क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार के 1 सदस्य को सम्मानित किया जायेगा।
बैठक में सभी सदस्यों द्वारा तय किया गया कि समिति का नाम व उसकी कार्यकारिणी का गठन बहुत जल्द कर दिया जायेगा।
बैठक में चन्द्र शेखर बड़सीला, नीरज पन्त, सन्तोष तिवारी , त्रिलोक बुटोला व रमेश ब्रजवासी सहित अनेक लोगो ने अपने 2 विचार रखे । ( समिति का उपरोक्त नाम महज काल्पनिक हैं)
