Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

28 जुलाई को लगेगा हरिद्वार में महिलाओं के लिए रोजगार मेला


हरिद्वार। जिला सेवायोजन कार्यालय की तरफ से हरिद्वार में पहली बार केवल महिलाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण होने के साथ भारत सरकार के एनसीएस पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर पंजीकृत शिक्षित महिलाएं रोजगार मेले का लाभ उठा सकती हैं। शैक्षिक योग्यता के आधार पर महिलाओं का चयन विभिन्न पदों पर किया जाएगा।
शिक्षित बेरोजगार महिलाओं के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय और महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में 28 जुलाई को सुबह 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी परिसर गेट नंबर एक, प्लाट नं० 1, 2, 3 और 17 से 22 तक सेक्टर पांच आईआईई सिडकुल में आयोजित होगा।
रोजगार मेले में कंपनी फिटर, इलेक्ट्रीशियन, एमएमवी, वायरमैन, टर्नर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मशीनिस्ट, ऑल टेक्निकल पदों के लिए योग्यता अनुसार महिलाओं का चयन किया जाएगा। महिलाओं का चयन शैक्षिक योग्यता आईटीवाई 2023 फ्रेशर बैच के आधार पर किया जाएगा।
सोमवार को जिला सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में 20 पदों के लिए पात्र महिलाओं का चयन किया जाएगा। चयन के लिए आयु सीमा 18-25 वर्ष रहेगी। इच्छुक महिलाएं अपनी शैक्षिक योग्यता, मूल प्रमाण पत्र की छाया प्रतियों, बायोडेटा और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ रोजगार मेले में उपस्थित हो सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैंपस जगजीतपुर में संपर्क किया जा सकता है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं को किसी भी तरह का कोई भी भत्ता देय नहीं होगा। रोजगार मेले के लिए महिलाएं एनसीएस पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण कर सकते हैं।

Advertisement