October 18, 2024

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जायेगा नववर्ष : पालिकाध्यक्ष

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार )  नगर पालिका परिषद की ओर से थर्टी फर्स्ट एवं नए साल पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन ऐतिहासिक रैमजे इण्टर कालेज में किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोक कलाओं एवं स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक मंच प्रदान करना है। यह बात पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।

पालिका परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि बीतें वर्षों की भॉति इस वर्ष भी थर्टी फर्स्ट एवं नव वर्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन पालिका की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य मोटो स्थानीय लोककलाओं का संरक्षण एवं प्रतिभाओं को निखारने के लिए मंच प्रदान करना है। बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, कैलाश शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि, कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार यानिकि 31 दिसंबर को सुबह ग्यारह बजे सरस्वती वंदना, परंपरागत शुगनऑखर, दीप प्रज्ज्वलन के साथ विधि विधान से किया जाएगा। इसके बाद बच्चों की वाद विवाद प्रतियोगिता जिसका विषय अल्मोड़ा नगर को स्वच्छ रखने में नागरिकों की भूमिका पर होगा। वहीं, दोपहर एक बजे से विद्यालयों व स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियॉ दी जाएंगी। अपराह्न दो बजे से कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सायं चार बजे स्थानीय एवं आगन्तुक कलाकारों द्वारा सुर संध्या में संगीतमयी प्रस्तुति दी जाएंगी। सायं छह बजे से सास्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि एक जनवरी के दिन प्रातः ग्यारह बजे झोड़ा से दोपहर 12 बजे से बच्चों एवं महिलाओं कह कुर्सी दौड़ एवं मनोरंजन प्रतियोगिताऐं आयोजित होगी। अपरान्ह डेढ़ बजे से स्कूल एवं लोकल कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुतियॉ प्रस्तुत की जायेगी। सायं चार बजे से सांस्कृतिक टीमें एवं स्टॉर गायिका माया उपाध्याय अपने सुरों का जादू बिखेरेंगी। पत्रकार वार्ता में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के साथ ईओ श्याम कुमार, निरीक्षक कमल पाठक, सभासद जगमोहन सिंह बिष्ट, हेम तिवारी, मनोज जोशी, सोरभ वर्मा, रेखा आल्मिया, सहित 13 वार्डों के सभासद व नगर पालिका कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि, अल्मोड़ा नगर पालिका स्वतः कर का निर्धारण करने जा रही है। स्वतः कर का निर्धारण करने से प्रदेश की पहली कर निर्धारण करने वाली पालिका बनने का गौरव भी मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि स्वतः कर निर्धारण करने से जहॉ करों में पारदर्शिता आएगी वहीं, नागरिकों को कर भुगतान करने भी सुविधा मिलेगी। साथ ही बिहारी एवं नेपाली मजदूरों के लिए रेट तय करने का भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फड़ व्यापारियों के लिए पालिका द्वारा स्थानों के चिह्निकरण का भी प्रयास किए जा रहे है। पार्किंग व्यवस्था, ट्रॉचिंग ग्राउण्ड एवं नागरिकों के लिए अवस्थापना सुविधा देने के लिए भी पालिका भरसक प्रयास कर रही है। पंचवर्षीय कर का निर्धारण भी पालिका द्वारा किया जा रहा है।