गोमती घाटी में आधार केन्द्र खोलने की मांग
बागेश्वर गरुड़ । प्रकाश गोस्वामी ब्लॉक प्रभारी देवभूमि जनसेवा संस्था बागेश्वर उत्तराखण्ड ने जिलाधिकारी से गोमती घाटी में एक आधार सेंटर खोलने की मांग की हैं ।
उन्होंने कहा कि हमारे गोमती घाटी में जनसंख्या लगभग 20/30 हजार से अधिक है यहा पर एक भी आधार केंद्र उपलब्ध नहीं है जिससे गोमती घाटी क्षेत्र डंगोली वासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है आधार केंद्र नहीं होने के कारण उन्हें आधार केंद्र गरुड़ के चक्कर काटने पड़ रहे हैं
जिससे उनके समय और पैसौ की काफी बरबादी हो रही है आधार केंद्र गरुड़ पर नंबर नही लग पाता है जिससे आधार केंद्र में बार बार चक्कर लगाने पड़ते हैं
उनका कहना है कि अगर घाटी में एक आधार केंद्र खोला जाएगा तो समस्त गोमती घाटी को बहुत ही फायदा होगा । जिससे समस्त क्षेत्र वाशियो की समस्याओ का समाधान हो जाएगा और उनका समय भी बर्बाद होने से बच जायेगा।
