March 24, 2026

बागेश्वर में किशोर लापता, पुलिस तलाश में जुटी


बागेश्वर। एक 17 वर्षीय किशोर दस दिन से लापता है। पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। चौगांवछीना निवासी कृष्ण कुमार ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार बीते 21 जुलाई को बागेश्वर आया था, लेकिन वह अभी तक घर नहीं पहुंचा है। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त कर पुलिस से खोजबीन करने की मांग की। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। लापता किशोर की खोजबीन की जा रही है।