Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

टमाटर के बाद अब शिमला मिर्च रुला रही  


चम्पावत। टनकपुर में टमाटर के बाद अब शिमला मिर्च के दाम आसमान छू रहे हैं। एक माह के भीतर ही 40 रुपये प्रति किलो बिकने वाली शिमला 150 पहुंच गई है। सब्जियों के दामों में उछाल का कारण उत्पादन कम होना बताया जा रहा है। चम्पावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में सब्जियों के दामों ने बजट बिगाड़ दिया है। टमाटर के बाद अब शिमला मिर्च के दामों में तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। सब्जी विक्रेता अनिल कुमार ने बताया कि बीते एक माह में इन सब्जियों के दामों में 100 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। बताया कि एक माह पहले 40 रुपये किलो बिकने वाली शिमला मिर्च अब 150 रुपये प्रति किलो बिक रही है। वहीं, 30 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर भी अब 150 पहुंच गया है। इसके अलावा 60 रुपये किलो बिकने वाला लहसुन अब 200 रुपये किलो बिक रहा है। थोक व्यापारियों का कहना है कि इस बार उत्पादन कम होने की वजह से इनके दामों में उछाल आया है। जिसका असर कारोबार में भी पड़ रहा है।

Advertisement