कौसानी पुलिस ने आपदा के प्रति प्रहरियों को किया अलर्ट
बागेश्वर। कौसानी पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के ग्रामों में नियुक्त ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर उन्हें मानसून को देखते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए। साथ ही गांव में बिना सत्यापन किसी के भी रहने पर उसकी जानकारी पुलिस को देने की हिदायत दी। थानाध्यक्ष कौसानी मनवर सिंह ने ग्राम प्रहरियों से कहा कि आपदा के मद्देनजर किसी प्रकार की घटना होने पर तत्काल 112 को सूचित करें। नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने की सलाह दी।
