Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

बांग्लादेश, कट्टरपंथिता में पाकिस्तान से मुकाबला करते हुए दिखाई दे रहा: हरीश रावत


देहरादून । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर जताई चिंता है। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथिता के मामले में बांग्लादेश अब पाकिस्तान से मुकाबला करते हुए दिखाई दे रहा है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से इस मामले में उचित कदम उठाने की मांग की है। सोशल मीडिया में इस संबंध में पूर्व सीएम रावत एक पोस्ट भी साझा की है। बांग्लादेश में स्थिति ज्यादा चिंताजनक है। जिस प्रकार हिंदुओं के प्रतिष्ठित नेता को घर से खींचकर सरेआम मारा गया वह कष्टकारी है। वहां इस तरह की कई घटनाएं हो रही हैं, जिससे अल्पसंख्यक बिल्कुल असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अपने नागरिकों से यह तो कहा है कि बांग्लादेश जाने से बचें। लेकिन बांग्लादेश में जो कठपुतली सरकार है, उसकी सूत्रधार खुद अमेरिका की सरकार है। अमेरिका को वहां स्थिति को नियंत्रण में लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को बांग्लादेश की जो लोकतांत्रिक शक्तियां हैं, उनको हम किसी तरीके से एकजुट करना चाहिए। युनूस सरकार पर आम चुनाव के लिए दबाव बनाया जाना चाहिए। जिस प्रकार कट्टरपंथी ताकतों ने बांग्लादेश की लोकतांत्रिक प्रणाली का पूरी तरीके से अपहरण कर लिया है। यूनुस उनके हाथ के केवल खिलौना मात्र हैं। इसलिए उनसे कुछ भी भरोसा करना निराशाजनक लग रहा है।

Advertisement