Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

पोप के निधन पर उत्तराखंड में दो दिन का शोक


देहरादून । परम पावन पॉप फ्रांसिस, सुप्रीम पॉन्टिफ ऑफ द होली सीट के निधन पर उत्तराखंड में दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। 23 अप्रैल तक राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। अपर सचिव महावीर सिंह चौहान की ओर से राजकीय शोक के आदेश जारी किए गए। इसके तहत सरकारी संस्थानों, प्रतिष्ठानों में पूरे दिन राष्ट्रीय ध्वज झुके रहने के साथ ही प्रदेश में कोई भी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। सभी प्रमुख सचिवों, सचिवों, पुलिस महानिदेशक, मंडलायुक्त, विभागाध्यक्ष समेत सभी जिलाधिकारियों को राजकीय शोक के सम्बन्ध में आदेश जारी किए गए।

Advertisement