Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

बागेश्वर में छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान


बागेश्वर। बीती रात दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौटने के बाद छात्र ने किराये के कमरे में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के सभी कोणों की जांच में जुट गई है। इधर, इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
उडियार, रीमा निवासी सोनू कुमार (18) पुत्र साधू आर्या ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। वह आगे की पढ़ाई के लिए जिला मुख्यालय के कठायतबाड़ा में किराये के कमरे में मां और बहन के साथ रहता था। मंगलवार शाम को वह अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया था। देर रात करीब 11 बजे वह घर लौटा और मां-बहन के साथ खाना खाकर बाहर के कमरे में सोने चला गया। रात करीब दो बजे बहन बाथरूम के लिए बाहर आई और उसने भाई को पंखे में लटका देखा। इससे उसके होश उड़ गए। वह चिल्लाने लगी। घटना के बाद दोनों बेहाल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। कोतवाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने मृतक के पिता अंबाला में नौकरी करते हैं। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के लिए कठायतबाड़ा में चार हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर कमरा लिया है। बताया कि सोनू ने इसी साल राजकीय इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा पास की थी और कॉलेज में एडमिशन लेने की तैयारी में था। इधर, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने बताया कि घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है।

Advertisement