June 23, 2026

बागेश्वर के संतोष ने तीरंदाजी में दो गोल्ड मेडल जीते


बागेश्वर। वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स के तीरंदाजी में बागेश्वर के संतोष कुमार ने दो गोल्ड जीते हैं। उनकी सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है।बागेश्वर के मेहनरबूंगा निवासी संतोष वर्ष 2006 में उत्तराखंड पुलिस के पीएसी रुद्रपुर में सिपाही पद पर नियुक्ति हुए थे। उनकी प्राथमिक शिक्षा गांव के ही विद्यालय से हुई है। उन्होंने स्नातक पीजी कॉलेज बागेश्वर और नैनीताल से किया। वह वर्तमान में कनाड़ा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स खेल रहे हैं। तीरंदाजी के दो मुकाबलों में उन्होंने गोल्ड जीते हैं। जबकि फाइनल मुकाबला अभी खेला जाना बाकि है। उनकी सफलता पर उनके पिता देव राम, माता चंपा देवी, पत्नी सीमा देवी, बेटियां काव्या, रीवा, भाई हिमांशु कुमार के अलावा रमेश चंद्र, नंद किशोर, अनिल चंद्र, सतीश चंद्र टम्टा, मनोहर रावत, रमेश राज, ओम प्रकाश ने खुशी जताई है।