Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

कोविड उपनल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन


बागेश्वर। कोविड उपनल कर्मचारियों का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। पांच माह से आंदोलनरत कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द सेवा विस्तार या समायोजन करने की मांग की। कर्मियों ने बताया कि पिछले वर्ष सरकार ने विभाग में समायोजित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक मांग पूरी नहीं हो सकी है। सरकार और विभागीय अधिकारी उनकी ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वे आंदोलन पर डटे रहेंगे। इस मौके पर बलवंत सिंह, रेखा, हरीश गिरी, रेखा, संजय कनौजिया आदि मौजूद रहे।

Advertisement