Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

कैंची धाम मंदिर में ड्रेस कोड लागू, मंदिर के अंदर फोटोग्राफी पर भी प्रतिबंध


नैनीताल। श्रद्धालु अब कैंची धाम मंदिर में मर्यादित वस्त्रत्तें में ही प्रवेश कर सकेंगे। अमर्यादित वस्त्रों में बाबा नीब करौली के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा मंदिर के अंदर फोटोग्राफी करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके लिए मंदिर समिति की ओर से कैंचीधाम के बाहर और आसपास साइन बोर्ड लगा गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर समिति के निर्णय की जानकारी मिल सके।
मंदिर समिति के प्रदीप साह भय्यू ने बताया कि मंदिर के अंदर मोबाइल में बात करना मोबाइल से फोटो वीडियो बनाना मना है। कहा, मंदिर के अंदर प्रवेश करने से पहले ही मोबाइल को साइलेंट कर सकते हैं। फोटोग्राफी करते हुए पकड़े जाने पर श्रद्धालु के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परिसर के आसपास में मंदिर समिति की ओर से साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं।
उन्होंने अपील की है कि श्रद्धालु मर्यादित वस्त्रत्त् पहनकर ही दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लें। अमर्यादित अशोभनीय वस्त्र पहनकर दर्शन न करें। कहा मंदिर की पवित्रता को सभी श्रद्धालु बनाएं रखें। कैंची के ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने बताया कि लगातार श्रद्धालु मंदिर में मना करने के बाद फोटोग्राफी वीडियो बनाते हैं। समिति ने साइन बोर्ड लगाकर मंदिर में मर्यादित वस्त्रत्त् पहनकर ही दर्शन करने की अपील की है।

Advertisement