March 14, 2026

देवनाई-चौखुटिया रोड पर डामरीकरण को 223 लाख स्वीकृत


बागेश्वर गरुड़ । देवनाई-चौखुटिया मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 223.30 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। शीघ्र ही सड़क पर डामरीकरण हो सकेगा। इस पर क्षेत्रवासियों ने सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सड़क का विस्तार चौखुटिया तक करने की मांग की। देवनाई-चौखुटिया मोटर मार्ग पर डामरीकरण नहीं होने से लगभग 20 हजार से अधिक जनसंख्या परेशान है। वर्षा में सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क डामरीकरण की मांग कर रहे थे। इस पर मुख्यमंत्री ने मुहर लगा दी है। सूत्रों ने बताया कि मोटर मार्ग के किमी एक से तीन तक डामरीकरण को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए 223.30 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। शीघ्र डामरीकरण कार्य प्रारंभ हो सकेगा।

इसपर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। और आशा जताई हैं कि अतिशीघ्र इसपर काम शुरू कर दिया जायेगा ।