March 16, 2026

गरुड़ की वज्यूला इंटर कॉलेज की छात्राएं जवानों को भेजेंगी राखी


बागेश्वर गरुड़ । अटल उत्कृष्ट पदम सिंह परिहार वज्यूला की छात्राएं केआरसी व एसएसबी के जवानों को राखी भेजेंगी। वज्यूला विद्यालय की नवीं और दसवीं की छात्र-छात्राएं, कला शिक्षिका राजेश्वरी कार्की के निर्देशन में राखी निर्मित कर रही हैं। छात्राओं ने देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों की रक्षा के लिए राक्षाबंधन पर राखियां तैयार की हैं। कला शिक्षिका राजेश्वरी कार्की ने बताया कि देश के वीर भाइयों को सलाम है। उन्होंने कहा उनके द्वारा तैयार की जा रही राखी की लागत ढाई रुपये तक आ रही है, जबकि बाजार में सामान्य रक्षा धागा भी 10 रुपये में मिल रहा है। प्रधानाचार्य दीपक आर्य ने बताया कि पूर्व वर्ष में भी विद्यालय की बहनों ने राजेश्वरी कार्की के नेतृत्व में राखी निर्माण कर केआरसी को भेजी थीं। इस बार केआरसी के साथ-साथ एसएसबी के जांबाजों को भी राखी भेजी जाएंगी। दोनों फोर्स में 250-250 राखियां भेजी जाएंगी।