Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराना सभी की जिम्मेदारी : एस पी बागेश्वर


बागेश्वर। विधानसभा उपचुनाव को लेकर अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। इस दौरान आचार संहिता के मद्देनजर लाइसेंसी शस्त्र गन हाउस में शतप्रतिशत जमा कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बैठक में कहा कि आदर्श आचार संहिता का पूर्ण पालन कराया जाएगा। जिले के कौसानी, कंधार, झिरौली, कांडा, अमसरकोट, बालीघाट आदि स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस बीच आचार संहिता के मद्देनजर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीमें क्षेत्र में नियमित रूप से सक्रिय रहेंगी और चेकिंग करेंगी। आम जनमानस को भी आदर्श आचार संहिता का पालन करने और निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए सहयोग लिया जाएगा। पुलिस उन्हें जागरूक भी करेगी। अवैध नशे पर अंकुश लगाया जाएगा। अवैध नशे के अड्डों को चिह्नित किया जाएगा। मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री करने वालों, आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कराई होगी। गुंडा एक्ट, गैंगस्टर, सीआरपीसी, पुलिस एक्ट, एनडीपीएस, गैरजमानती वारंटियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सक्रिय अपराधियों और पुराने हिस्ट्रीशीटर का आकलन भी किया जाएगा। लाइसेंस शत्र धारकों के शस्त्र गन हाउस में जमा कराए जाएंगे। थाना, चौकी छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लें और त्वरित कार्रवाई करें। आरआई रेडियो संचार व्यवस्था दुरुस्त और प्रभावी रखेंगे। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा, अंकित कंडारी समेत सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Advertisement