Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

बागेश्वर पुलिस ने हर्षोउल्लास के साथ मनाया आजादी का पर्व

बागेश्वर । 77 वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर आज दिनांकः 15 अगस्त 2023 को श्री अक्षय प्रहलाद कोंडे, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बागेश्वर में निर्धारित समयानुसार सम्मान पूर्वक ध्वजारोहण किया गया तथा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को याद कर देश की एकता, अखंडता, की शपथ दिलाई गई तथा सभी को अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करने के सम्बन्ध में बताया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के पदक /सम्मान चिन्ह पाने वाले उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों सहित जनपद पुलिस के 7 अधिकारी/ कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाये गये और सभी पदक विजेताओं को बधाई दी गयी। उपस्थित पुलिस बल को ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक, कपकोट/लाइन श्री शिवराज सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक श्री शिवराज सिंह बिष्ट एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में श्री अंकित कंडारी क्षेत्राधिकारी बागेश्वर द्वारा पुलिस कार्यालय में एवं समस्त थाना/चौकी व फायर स्टेशन प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी/फायर स्टेशन में अधीनस्थ पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

Advertisement