Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

कल बागेश्वर में वी0आई0पी0 सुरक्षा व्यवस्था, ये रहेगा ट्रैफिक रूट

बागेश्वर । कल बुधवार को विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत/वी0आई0पी0 सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद बागेश्वर के नगर क्षेत्रान्तर्गत ट्रैफिक रूट प्लान (यातायात योजना) निम्न प्रकार रहेगा।

अल्मोड़ा ताकुला रोड से आने वाले समस्त छोटे/बड़े वाहन जिनको गरुड़ रोड जाना है तुनेरा बाइपास से होते हुए जी0आई0सी0 विक्कटर मोहन जोशी से जजी (नदी गाँव) बाईपास होते हुए द्यांगड से अपने गन्तव्य को आएंगे/जाएंगे।

अल्मोड़ा/ताकुला से कपकोट/भराड़ी/काण्डा/पिथौरागढ़/शामा आने/जाने वाले समस्त भारी/हल्के वाहन बिलौना बाइपास /चंडिका होते हुए अपने गन्तव्य को आएंगे/ जाएंगे।

पिथौरागढ़/कपकोट/भराड़ी/शामा से गरुड़/कौसानी/सोमेश्वर को आने/जाने वाले हल्के/भारी वाहन आरे बाईपास से होते हुए द्यांगड से अपने गन्तव्य को जाएंगे।

वाहनों के पार्किंग हेतु व्यवस्था

अल्मोड़ा/ताकुला से आने वाले वाहनों को ठंडी सड़क पर पार्क किया जायेगा।

गरुड़ रोड से आने वाले वाहन गरुड़ टैक्सी स्टैण्ड पर पार्क किए जायेंगे।
काण्डा रोड से आने वाले वाहन मण्डलसेरा बाइपास पर पार्क किए जायेंगे।

उक्त यातायात व्यवस्था प्रातः 08.00 बजे से समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

पुलिस के अनुसार समय प्रातः 9.00 बजे से 14.00 बजे तक तुनेरा गधेरा से गोमती पुल तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रुप से बन्द रहेगा।

Advertisement