आजादी के 77 बर्षों बाद भी गरूड़ के दरणा के ग्रामीण सड़क से वंचित
बागेश्वर गरुड़ । गरुड़ विकास खण्ड अंतर्गत दरणा के ग्रामीणों द्वारा मोटर मार्ग के लिए सरकार को 2012 से लगा तार रोड़ की मांग किया जा रहा है लेकिन आज तक गांव वालों को रोड़ की तस्वीरे नजर नहीं आईं ।
सांसद व विधायक ओर लोक निर्माण विभाग को कई बार लिखीत में दिया गया है लेकिन आज तक गांव में रोड़ नहीं आ पाई ।
ग्राम पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र किरमोलिया ने आखरीआंख को बताया कि जब भी चुनाव आते है हर जन प्रतिनिधियों को हर बार यही कहते हुए सुना जाता हैं कि आप के गाँव की रोड़ चुनाव के बाद खुदाई हो जाएगी ।
लेकिन चुनाव जीतने के बाद फिर कोई भी नेता गांव में देखने भी नहीं आता है तथा दरणा के लोगों को पलायन करने के लिए मजबूर हो रहें हैं गांव के स्कूल के बच्चों को जंगल नदी से होकर प्रतिदिन जाना पड़ रहा है इस लिए ग्राम पंचायत कोटतुलारी के तोक दरणा वासियों का यह कहना है कि समस्त दरणा वासियों ने इस बार चुनाव बहिष्कार करने व सरकार व नेताओं के गांव मे कदम रखने वालो का बहिष्कार करने को मजबूर कर दिया है
ग्राम प्रधान श्रीमती मुन्नी देवी व सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजन सिंह किरमोलिया व हेमंत सिंह व आनन्द सिंह शिव सिंह केपटन व मधन सिंह व सवतासेनानी की लड़की श्रीमती राधा देवी व समस्त दरणा वासियों ने प्रशासन व सरकार से अपील की हैं कि वे तुरंत ही इन मामलों का संज्ञान ले व त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करे।
सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र किरमोलिया ने बताया कि आज भी हम डोली से 7 किमी मरीज का इलाज कराने शहर आते हैं । और बहुत बार मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ जाते है।
