March 12, 2026

प्रिया महर बनी मिस तीज क्वीन


बागेश्वर। हरियाली तीज महोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुई। पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने बेहतरीन कार्यक्रम पेश किए। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रिया महर को तीज क्विन से नवाजा गया और प्रतियोगिता में अव्वल रहने वालां को उपहार देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी का पुलिस परिवार की महिलाओं ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया। हरियाली तीज महोत्सव में बच्चों और महिलाओं ने गीत, नृत्य प्रस्तुत आदि प्रस्तुति दी। यह यपीडब्लूडब्लूए अध्यक्षा डा. अलकनंदा अशोक की पहल पर आयोजित किया गया। इस दौरान सीडीओ अल्मोड़ा और अध्यक्षा आकांक्षा कोंडे पत्नी पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, पुलिस उपाधीक्षक शिव राज सिंह राणा आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन उप निरीक्षक मीना रावत ने किया। इस दौरान एससआइ खष्टी बिष्ट, प्रतिसार निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।