March 14, 2026

ताम्र उद्योग को आगे बढ़ाने का होगा कार्य: एडवोकेट बसन्त कुमार


बागेश्वर। कांग्रेस प्रत्याशी बंसत कुमार ने कहा कि खरेही में तांबा उद्योग को बढ़ाया जाएगा। इस कार्य में जुड़े लोगों को भी प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा खुद को धर्म का ठेकेदार बताती है, लेकिन बागनाथ मंदिर में बर्षात के दिनों में खुले में पुजारी बैठे रहते हैं, लेकिन उनकी सुध लेना वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव में बीजेपी अलग-अलग तरीके से वसंत कुमार के बारे में गलत छवि को दिखाया जा रहा है। जाति और धर्म से साथ चलने वाला हूं। सीवर लाइन और मंडलसेरा कठायतबाड़ा में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। चुनाव से पहले ही छह डॉक्टरों का जिला अस्पताल से तबादला किया गया है। उनके बदले में कोई नया डॉक्टर जिले में नहीं आया है।