गरुड़ की रणकुड़ी सड़क 3महीने से बंद, 10 किमी पैदल मार्च को गाँव वासी मजबूर
बागेश्वर गरुड़ । विकास खण्ड गरुड़ का अति दुर्गम व दूरस्त ग्रामसभा रणकुड़ी के ग्रामवासी करीब 3 महीने से अपनी रोजमर्रा की जरूरतों की खरीदारी करने करीब 10 किमी पैदल चलने को मजबूर हो रहे है।
यहाँ आपको बता दे कि आजादी के 77 सालों के बाद भी अभीतक इस गाँव मे ढंग से सड़क नही बन पाई हैं। कुछ वर्ष पूर्व विधायक निधि से उनके लिए एक कामचलाऊ सड़क निर्माण किया गया था। जो कि ठीक ढंग से बन भी नही पाया था जिसमे जिलापंचायत निधि द्वारा उसे कुछ और बढ़ाया गया। गाँव वाले उसी कामचलाऊ सड़क से अपना आना जाना कर रहे थे।
लेकिन बरसात के शुरुआती समय मे वह भी जगह से टूटकर और बीच सड़क में बड़े 2 गड्डे बनकर बन्द हो गई । जिसको की अब ठीक करने को कोई भी राजी नही हैं।
गाँववालों ने बताया कि बर्षाकाल में हमे आज भी मरीजो को डोली में अस्पताल ले जाना पड़ता हैं।
ग्रामवासियों का कहना है कि जब भी चुनाव आते है तो हर बार हमें पक्की सड़क का आश्वासन देकर राजनैतिक दल अपने वोट तो पक्के कर लेते है। पर सड़क का सपना हमेशा सपना ही बनकर रह जाता हैं।
आगे बताया कि इसबार अगर जल्द सड़क सुचारू नही की जाती हैं तो हमे चुनाव बहिष्कार करने को मजबूर होना पड़ेगा।
