March 13, 2026

21 स्वर्ण पदक के साथ बागेश्वर प्रदेश में टॉप


बागेश्वर। ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में सब जूनियर एवं सीनियर क्योयगी व पूमसे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेली गई। इसमें बागेश्वर के खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवाया। 21 स्वर्ण, पांच रजत, आठ कांस्य पदक जीतकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ताइक्वांडो कोच व प्रतियोगिता के निदेशक कमलेश तिवारी ने बताया कि 19 से 21 अगस्त तक सिटी क्लब रुद्रपुर में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता खेली गई। इसमें दस जिलों के 275 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। बागेश्वर के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर सबसे अधिक पदक जीते। इस के बाद 21 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। देवाशीष दफौटी, देवांश तिवारी, नमन खेतवाल, गर्वित जोशी, यशराज देव, नैतिक रौतेला, आयुष दफौटी, प्रांजल बिष्ट, विवेक साह, महेंद्र परिहार, गजेंद्र परिहार, जगदीश जोशी, आयुष टम्टा, विवेक नेगी, याशिका कोरंगा, भूमिका टाकुली, लता कोरंगा, वर्षा देवली, कांति आर्या, चेतना टाकुली व प्रियका रानी ने स्वर्ण, विशाखा साह, प्रियंका पांडे, आयुष टम्टा, कल्पना गड़िया तथा ललिता टाकुली ने रजत तथा हर्षित बिष्ट, विक्रम ठठोला, उज्जवल कनवाल, ज्योतिका रावल, काव्या पंत, सानवी आर्या, आकृति रावत व निहारिका ने कांस्य पदक जीता है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी अनुराधा पाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सोन, राज्य संघ के चंद्र विजय सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी गुंजन बाला, ताइक्वांडो संघ के अनिल कार्की, दरवान सिंह परिहार, किरन नेगी, चंदन कालाकोटी, आदि ने खुशी जताई।