March 10, 2026

बागेश्वर में चुनाव संपन्न कराने पहुंची आईटीबीपी की टीम


बागेश्वर। बागेश्वर विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए आईटीबीपी की फोर्स पहुंच गई है। फोर्स के रहने खाने की व्यवस्था यहां की पुलिस कर रही है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जवानों से उनकी समस्याओं को अवगत कराने को कहा और प्रभारी निरीक्षक को निर्देश्ख दिए कि बल के प्रवास के दौरान दैनिक उपभोग की वस्तुओं या अन्य समस्या का त्वरित करें। आवश्यकता के अनुसार आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराएं । निरीक्षण के दौरान सीओ बागेश्वर अंकित कंडारी और सीओ कपकोट शिवराज राणा उपस्थित थे।