March 11, 2026

आज गरुड़ के द्योनाई घाटी कफलढूंगा में गरजे कांग्रेस नेता, विकास का दिखाया जनता को आईना, द्योनाई की बेटी को किया सम्मानित


बागेश्वर गरुड़ । बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार में आज यहाँ पहुंचे कांग्रेस नेताओँ ने भाजपा के विकास पर जमकर प्रहार किया।

कांग्रेस उम्मीदवार बंसन्त कुमार के चुनाव प्रचार में आज द्योनाई घाटी में कांग्रेस पार्टी ने अपनी क्षेत्रीय जनमिलन कार्यक्रम के तहत कफलढूंगा ग्राम में एक आम बैठक का आयोजन किया ।
क्षेत्रीय जनता की एक मीटिंग को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्सवाण ने कहा कि अब हमारे उत्तराखंड ही नही वरन पूरे भारत वर्ष में कोई भी बहन बेटी भविष्य में कैप्टन साहब या सूबेदार साहब की पत्नी नही हो सकती हैं । क्योंकि वर्तमान बीजेपी सरकार ने अब यह व्यवस्था को खत्म कर दिया है ।
उन्होंने कहा कि अब एक गरीब का बेटा केवल 4 साल में रिटायरमेंट होकर घर मे वापस आकर कोहराम मचाएगा ।
पूर्व विधायक ने हरज्यूँ मंदिर की कसम खाते हुए कहा कि यदि हम जीतने के बाद भी आपकी समस्याओं का समाधान नही कर पाए तो वापस हम आपके क्षेत्र में कभी वोट मांगने नही आएंगे।
क्षेत्र के जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता सुन्दर काण्डपाल ने कहा कि बीजेपी केवल दूसरे के द्वारा किये गए कार्यों का फल अपने नाम करवाने में अपनी एड़ी चोटी का जोर लगाने में माहिर है।
कहा कि बीजेपी के द्वारा किये गए विकास कार्य आप अपने आखों से आज देख ही रहे है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भैरव टम्टा ने जनता को आगाह किया कि यदि इसबार कांग्रेस सत्ता में आती हैं तो जनता की सभी समस्याओं का हल किया जाएगा।
युवा नेता भुवन पाठक ने जनता को भरोसा दिलाया कि इस चुनाव में जनता को यह तय करना होगा कि वे एक नॉशिखये उम्मीदवार पर भरोसा जताना चाहेगे की एक राजनीति के मजे हुये उम्मीदवार पर यकीन करेंगे।
कांग्रेस के सभी नेताओं ने उपस्थित जनता को यकीन दिलाया कि उनके उम्मीदवार के जीतते ही वे जनता के मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतू कोई भी कोर कसर बाकी नही छोड़ेंगे।
बैठक में राष्ट्रीय स्तर मुक्केबाजी में उभरती कफलढूंगा की सपना गोस्वामी को सभी कांग्रेस नेताओं ने उनके गले मे हार डालकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।

बैठक में क्षेत्र के दर्जनों नवयुवकों को भी कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की सदस्यता दिलायी।
सभा को कांग्रेस नेता बबलू नेगी, जितेंद्र मेहता, सुंदर सिंह, हरीश जीना, पन नाथ, गोपाल नाथ , योगेश पूरी, पनी राम , प्रधान कांडपाल, सहित अनेक क्षेत्रीय नेताओं ने सम्बोधित किया ।