Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 20, 2026

बॉबी पवार समेत पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


बागेश्वर। पुलिस ने बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पवार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पांचों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस ने अदालत के निर्देशों के उल्लंघन और चुनाव में अशांति फैलाने की आशंका के मद्देनजर गिरफ्तारी की बात कही है। पुलिस की इस कार्रवाई पर विभिन्न संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष पवार समेत पांच लोगों को पुलिस ने शुक्रवार को नुमाईशखेत के पास से गिरफ्तार किया और कोतवाली ले गई। यहां बॉबी पवार, कार्तिक उपाध्याय, भूपेंद्र कोरंगा, राम कनवाल, नितिन दत्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 188, 186, 171जी के तहत काईवाई की गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस पांचों को न्यायालय ले गई है। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पवार की गिरफ्तारी के दो घंटे बाद पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि पवार के खिलाफ देहरादून में एक मुकदमा दर्ज है। इस मामले में वह जमानत पर हैं। जमानत में न्यायालय के निर्देश हैं कि पवार देहरादून में ही खास जगह रहकर संगठन के काम कर सकते हैं अन्य स्थानों पर नहीं। इधर, बागेश्वर में विधानसभा उपचुनाव हैं उसे प्रभावित करने की उनकी मंशा थी। जैसा कि उनके ह्वाट्सएप ग्रुप में चल रहा था। इंटलीजेंस का इनपुट था कि ये लोग अशांति फैलाने आ रहे हैं। इससे संबंधित कुछ दस्तावेज भी उनके पास थे। उन्होंने जिला प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने धारा 144 लगे होने के कारण उन्हें अनुमति नहीं थी। उनका कोई राजनैतिक दल नहीं है। वह चुनाव में अशांति फैलाने के लिए यहां आए थे। उनके साथ एक कपकोट और अन्य बाहरी क्षेत्र से युवक आए हैं। धारा 144 के उल्लंघन पर उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। पांचों को न्यायालय में पेश किया गया है।

Advertisement