March 10, 2026

शहीद राम सिंह बोरा जूनियर हाई स्कूल भगरतोला में रक्षाबंधन पर राखी प्रतियोगिता

बागेश्वर गरुड़ । शहीद राम सिंह बोरा राजकीय जूनियर हाई स्कूल भगरतोला में रक्षाबंधन के अवसर पर राखी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया प्रथम द्वितीय तिथि हर क्लास के बच्चों को पुरस्कार दिया गया इसके बाद जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर दही हांडी प्रतियोगिता शुरू हुई जिसमें 18 गोपिया और एक कृष्ण और राधा के रूप में सभी का मन मोहित किया

दही हांडी में पवन सिंह बोरा चांदनी बोरा भावना बोरा ज्योति आर्य सीमा अधिकारी नैतिक गिरी आदि रहे।

इसके बाद मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें हर क्लास के प्रथम द्वितीय तिथि को आकर्षक पुरस्कार दिए गए इसके अलावा अनुशासन साफ सफाई में भी कुल मिलाकर 48 आकर्षक पुरस्कार दिए गए इस अवसर पर प्रधानाध्यापक महेश पन्त मोहम्मद युसूफ वंदना पन्त योगेश गोस्वामी आनंदी देवी नेमा देवी आदि उपस्थित रहे