March 10, 2026

कांग्रेस फिर से शुरू करेगी सूबेदार या कैप्टन साहब की प्रथा : हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड


बागेश्वर गरुड़ । आज बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के सिलसिले में गरुड़ पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गरुड़ के रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस अगली बार सत्ता में आती है तो वह भाजपा सरकार की अग्निवीर योजना को बर्खास्त करते हुए हमारी पुरानी प्रथा सूबेदार या कैप्टन साहब की रीति को पुनः स्थापित करेगी।
उन्होंने अग्निवीर योजना पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के इस नियम से अब कोई भी चार साल के अंतर्गत सूबेदार या कैप्टन नही बन पायेगा।
आगे कहा कि यह कत्यूर की धरती ने हमेशा ही तानाशाही का विरोध किया है जिसका जीता जागता सबूत यहाँ की कुली बेगार आंदोलन रहा है।
उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बंसन्त कुमार के समर्थन में समस्त क्षेत्रीय जनता से अनुरोध किया कि यदि इसबार कांग्रेस जीतती हैं तो इससे यहाँ के तेजतर्रार युवा नेता ललित फर्सवाण को भी आपके द्वारा मजबूती मिल जाएगी । जिसका फायदा सभी को मिलना निश्चित है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन काल मे जो भी विकास कार्य हुए थे । आजतक यह सरकार एक कदम भी उनसे आगे नही बढ़ पाई हैं।
बंसन्त कुमार ने जनता को नमन करते हुए कहा कि यदि आप मुझे विधानसभा का रास्ता दिखाते हैं तो मैं जनता को बचन देता हूं कि मैं आपके लिए सभी विकास के रास्ते जो आजतक बन्द पड़े है उनको खोलने में कोई कोर कसर बाकी नही छोडूंगा ।

सभा को हरीश धामी , ललित फर्सवाण, गोपाल दत्त भट्ट, हेमेश खर्कवाल, प्रदीप टम्टा मनोज तिवारी सहित अनेक स्टार प्रचारकों ने सम्बोधित किया।