Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

बागेश्वर उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग


देहरादून। कांग्रेस ने भाजपा पर बागेश्वर उपचुनाव में सरकारी मशीनी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वहां कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित करते हुए, प्रचार से रोका जा रहा है। मंगलवार को कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में गरिमा मेहरा दसोनी ने कहा की बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस की मजबूत स्थिति को देखते हुए, भाजपा सरकारी मशीनरी के दुरपयोग करने पर उतर आई है। दसौनी ने कहा कि बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वाहनों का चालान किया जा रहा है, बैनर और पोस्टर लगने के आधे घंटे बाद ही फाड़ दिए जा रहे हैं, यदि कोई कार्यकर्ता प्राइवेट गाड़ी में भी गले में पट्टा डाले नजर आता है तो उसे तंग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष भीम कुमार और भुवन फर्सवाण को बिना किसी अपराध के धारा शांति भंग का नोटिस दिया गया है। जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं को हर तरह की छूट दी जा रही है। दसौनी ने कहा कि ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों को भी डराया धमकाया जा रहा है। इसी तरह बाहर से गए पत्रकारों को भी वहां काम नहीं करने दिया जा रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट भी उपस्थित रहे।

Advertisement