Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

अल्मोड़ा में निजी आर्मी कैंटीन की शुरुआत, सैनिकों के साथ आम आदमी को भी मिलेगा लाभ


अल्मोड़ा। नगर के धारानौला स्थित पेट्रोल पम्प के पास सोमवार को बी स्योर सैनिक कैंटीन की शुरुआत हो गई है। कैंटीन का उद्घाटन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैंटीन स्वामी हुकुम सिंह मेहरा ने बताया कि इस कैंटीन से सैनिकों के साथ-साथ आम लोगों को भी सुविधा मिलेगी। पहले कैंटीन के माध्यम से सिर्फ सैनिकों को रियायती दरों पर जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराई जाती थी, लेकिन इस कैंटीन में कार्डधारक सैनिकों के अतिरिक्त आम लोगों को भी बाजार मूल्य से कम दामों पर सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि बाजारों में सामान कंपनी से डिस्ट्रीब्यूटर, डिस्ट्रीब्यूटर से रिटेलर और रिटेलर के बाद ग्राहक को दिया जाता था, इस वजह से सामानों के मूल्य पर ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती थी। वहीं इस कैंटीन के माध्यम से कंपनी से सीधा ग्राहक तक सामान पहुँचाया जाएगा। इसमें बिचौलियों का कोई भूमिका ना होने के कारण जरूरत का सभी सामान छूट के साथ उपलब्ध है। यहाँ उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, पूर्व तहसीलदार प्रयागदत्त सनवाल, एडवोकेट चन्दन सिंह परिहार, गोपाल सिंह चौहान, रूप सिंह बिष्ट, देवाशीष नेगी, जगदीश तिवारी, सुनील कुमार तिवारी, केशर खनी आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement