Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

उत्तराखंड में सिनेमा जगत के लिए अपार संभावनाएं : गिरीश थापर


हरिद्वार। बॉलीवुड फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता गिरीश थापर ने कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज से भेंट वार्ता कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रीमहंत रवींद्रपुरी महाराज ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और प्रसाद भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। चर्चा के दौरान अभिनेता गिरीश थापर ने कहा कि उत्तराखंड में सिनेमा जगत के लिए अपार संभावनाएं हैं। देवभूमि की भौगोलिक स्थिति और सांस्कृतिक विरासत विश्व को अपनी ओर आकर्षित करती है। संतों के दर्शन और सनातन धर्म के पौराणिक चारधाम उत्तराखंड के महत्व को और अधिक बढ़ा देते हैं। कई फिल्मों के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को समाज के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि देवभूमि की पौराणिक मान्यता विश्व विख्यात है। सिनेमा जगत के माध्यम से भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महत्व को दर्शाया जाना चाहिए। जिससे कि युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत का बोध हो सके। अभिनेता गिरीश थापर इन दोनों टीवी सीरियल विवेकानंद की शूटिंग के लिए हरिद्वार आए हुए हैं।

Advertisement