Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

तीन साल बाद नरगोली नदी के पुल में पड़ा लिंटर


बागेश्वर।  तीन साल की जद्दोजहद के बाद आखिरकार नरगोली नदी पर बने पुल पर ठेकेदार ने लिंटर डाल दिया है। अब क्षेत्र के वाहन चालकों को बारिश के दिनों में जान जोखिम में डालकर यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। स्कूल जाने वाले बच्चे भी सुरक्षित जा पाएंगे। कांडा-कमस्यार के लोगों को अब बेरीनाग आदि जाने के लिए भी सुविधा मिल जाएगी। मालूम हो कि पीएमजीएसवाई के तहत कांडा-रावतसेरा मोटर मार्ग का निर्माण हुआ। नरगोली नदी पर लंबे समय से पुल का निर्माण नहीं हो पाया था। बारिश के दिनों में टैक्सी चालक जान जोखिम में डालकर नदी से ही वाहन निकालने को मजबूर थे। इस दौरान कई वाहन नदी में भी फंस जाते। क्षेत्र के लोगों ने पुल निर्माण के लिए कई बार आंदोलन किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। गत दिनों क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने विभाग और ठेकेदार को जल्द पुल निर्माण कराने के कड़े निर्देश दिए। इसके बाद विभाग व ठेकेदार हरकत में आए। रविवार सुबह ठेकेदार ने पुल पर लिंटर डालना शुरू किया और दो बजे तक पूरा लिंटर डल गया। क्षेत्र के लोगों ने विभाग व विधायक के प्रति आभार जताया है।

Advertisement