Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

हैरतंगेज स्टंट से इंटरनेट पर छाए मासी अल्मोड़ा के चमन


अल्मोड़ा। हैरतंगेज स्टंट, मस्कुलर बॉडी और हवा में कई फीट लंबी छलांग जैसे सीन अक्सर आपने फिल्मों में देखे होंगे। एसे स्टंट करने के लिए कठिन तैयारी, प्रैक्टिस और फिटनेस के लिए की जाने वाली कोशिशें देखकर अधिकतर लोग इससे पीछे हट जाते हैं। मगर उत्तराखंड का एक युवा आजकल अपने कुछ ऐसे ही स्टंट्स के लिए सुर्खियों में हैं। देवभूमि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के अंतर्गत मासी क्षेत्र के चमन वर्मा का जबरदस्त स्टंट वाले वीडियो इन दिनों इंटरनेट मीडिया में जबरदस्त चर्चा में हैं। हवा में करतब दिखाते हुए ऊंची छलांग लगाते इस युवा के वीडियो ने उनको सुर्खियों में ला दिया है। इंटरनेट मीडिया में उनके प्रशंसक इस प्रयास की काफी सराहना कर रहे हैं। विदित हो कि अल्मोड़ा जिले में मासी के ग्राम पंचायत कनौणी के तोक भटोली निवासी 20 वर्षीय चमन वर्मा द्वाराहाट महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष के छात्र हैं। उनके पिता बृज लाल वर्मा वाहन चालक हैं। इन दिनों चमन इंटरनेट मीडिया में छाए हुए हैं। चमन वर्मा से बीते दिनों अनिल साही के नेतृत्व में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बात की, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चमन वर्मा से कहा कि हम आपकी हर तरह से सहायता करेंगे बस आप इसी लगन से कार्य करते रहें।

Advertisement