Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

नवनियुक्त एसपी रेखा यादव ने लिया भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद


चमोली। चमोली जिले की नवागंतुक पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पदभार ग्रहण करने के बाद बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर आशीर्वाद मांगा। पुलिस अधीक्षक ने बद्रीनाथ में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा हेतु की गयी पुलिस व्यवस्था की समीक्षा कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने कहा वर्तमान समय में मौसम ठीक होने के साथ ही यात्रा का द्वितीय चरण शुरू हो गया है, जिसमें अधिक संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होगा। उन्होंने पुलिस बल को मानसिक एवं शारीरिक तौर पर तैयार निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने मन्दिर परिसर स्थित होमगार्ड्स हेल्प डेस्क के संबंध में भी जानकारी लेते हुए उसके अन्तर्गत किये गये कार्य का विवरण चेक किया। एसपी ने देश के प्रथम गांव माणा में स्थित पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान माणा पीताम्बर मोलफा ने गांव की ओर से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव का स्वागत शॉल ओढ़ाकर किया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बद्रीनाथ बृजमोहन राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।

Advertisement