Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बागेश्वर में युवक ने की आत्महत्या


बागेश्वर। कोतवाल पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत जौलकांडे गांव निवासी एक व्यक्ति घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारकर कर उसे कब्जे में लिया। पंचनामा भरकर पोसटमार्टम के लिए जिला मुख्यालय ले गए। पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जौलकांडे निवासी 29 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र डुंगर राम सोमवार को अपनी पत्नी को उसके मायके चचई छोड़ने गया। देर शाम वह घर लौट आया। मंगलवार की सुबह उसका शव के अंदर लगी बल्ली में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। उसके भाई व पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। उसके बाद पंचनामा भरा। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी भी मायके से पहुंच गई। देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की दो साल पहले शादी हुई थी। अभी तक उसका कोई बच्चा नहीं है। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि मामले की पुलिस जांच कर रही है। किसी ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टा मामला आत्महत्या का लग रहा है।

Advertisement