April 29, 2026

लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज

बागेश्वर । आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सफल संपादन के लिए राज्य स्तरीय मास्टर टे्रनरों द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर में जिला मास्टर टे्रनरों व विधानसभा मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। राज्य स्तरीय मास्टर टे्रनर उप जिलाधिकारी अनुराग आर्या ने नामांकन, नाम वापसी, प्रतीक चिन्ह आवंटन आदि, उपजिलाधिकारी गदरपुर गौरव पांडे जिला निर्वाचन प्रबंधन प्लांन, मुख्य कृषि अधिकारी हरिद्वार विजय देवराडी ने एमसीसी व एमसीएमसी, उप जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग जितेन्द्र वर्मा ने र्इ-रोल व उपजिलाधिकारी द्वाराहाट जयवर्द्धन शर्मा ने र्इवीएम, वीवीपैट का जिला स्तरीय मास्टर टे्रनरों व विधानसभा स्तर मास्टर टे्रनरों को प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान जनपद स्तरीय मास्टर टे्रनर  प्राचार्य डायट डॉ. मनोज कुमार पांडे, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कमल पंत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दिनेश सिंह, अपर संख्याधिकारी सुरेश गोयल, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, जिला सूचना अधिकारी गोविन्द बिष्ट, उपजिलाधिकारी मोनिका, तहसीलदार तितिक्षा जोशी, परियोजना अधिकारी उरेडा मंयक नोटियाल, प्राचार्य पॉलीटेक्निक अमित कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य आर्इटीआर्इ कमेड़ी कुलदीप पांथरी ने प्रशिक्षण लिया।