Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस का 23 को सीएम आवास कूच


रुड़की। कांग्रेस के कार्यकर्ता शनिवार को मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल होंगे। इस दौरान किसानों को उचित मुआवजा, एचआरडीए के अधिकारियों की मनमानी पर रोक, डेंगू समेत अन्य बीमारियों के रोकथाम के लिए उचित कदम उठाने, नगर निगम में किसी स्थानीय अधिकारी को कार्यपालक बनाने आदि की मांग की जाएगी। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कैंप कार्यालय में कहा कि हरिद्वार जिले में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत डेंगू, चिकेगुनिया आदि से हो गई है लेकिन सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। कहा कि हरिद्वार जिले में आपदा से किसानों को भारी नुकसान हुआ लेकिन उचित मुआवजा नहीं मिला। कहा कि कुछ ऐसे भी विधायक हैं जो सिर्फ मुआवजा दिलाने के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।

Advertisement