Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 23, 2026

बागेश्वर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद परिजन सदमे में हैं। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं।
बिलखेत गांव के प्रेम राम 65 साल पुत्र मोहन राम सुबह गाय चराने के लिए जंगल गए थे। वे खेत की मेढ़ पर सोए हुए थे और गुनगुनी धूप सेक रहे थे। काफी देर तक नहीं उठने के बाद आसपास के अन्य चरवाहे उनकी तरफ बढ़े और उन्हें हिलाया-ढुलाया, लेकिन वे बेहोशी की हालत में थे। घटना की सूचना तत्काल उनके परिजनों दी। परिजन बेहोशी की हालत में अधेड़ को जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।
Advertisement