Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 23, 2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का सम्मान

हरिद्वार (  आखरीआंख समाचार ) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवमं कार्यसमिति के सदस्य नामित किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का सम्मान समारोह रेलवे फाटक स्थित बेंकट हाल में किया गया। बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर
पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि तीन राज्यों में जनता ने भाजपा को एनकारते हुए कांग्रेस को समर्थन दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी देश की जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।
उन्होंने कहा कि देश का हर वर्ग भाजपा की नीतियों से परेशान है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से युवा वर्ग परेशान है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मात्र
झूठे वादे कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भाजपा को करारा जवाब दे रहे हैं। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मुख्यमंत्री कार्यकाल में उत्तराखण्ड का चहूंमुखी विकास हुआ। सभी वर्गों को राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में रावत सरकार की जितनी प्रशंसा की जाए। उतनी कम है। उपनगरी ज्वालापुर क्षेत्र के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का विशेष योगदान रहा। कांग्रेस की विचारधाराओं का प्रचार प्रसार करने में प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता अपनी भूमिकाएं निभा रहा है। प्रदेश प्रवक्ता मनीष कर्णवाल व सुनील अरोड़ा ने कहा कि भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है। भाजपा की गलत नीतियों के चलते पूरे देश में व्यापारिक मंदी का दौर
बना हुआ है। नोटबंदी व जीएसटी जैसे मुद्दों पर भाजपा पूरी तरह से फेल रही है। महंगाई कम करने में भी सरकार विफल रही है। पार्षद सुहेल अख्तर, इसरार सलमानी, राजीव चैधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की लोकप्रियता युवा वर्ग प्रभावित है। कांग्रेस पार्टी विकास की पक्षधर है। त्रिवेद्र सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने में विफल साबित हुई है प्रदेश से लगातार पलायन जारी है। डबल इंजन सरकार विकास के दावे तो करती है। लेकिन विकास कही होता नजर नहीं आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का सम्मान गंगा सभा, व्यापार मण्डलों, बार संघ, उत्तरांचल पंजाबी महासभा सहित कई संगठनों ने फूलमालाएं पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर किया।
Advertisement