Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

भतरौजखान पुलिस ने 39 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, वाहन सीज

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार )  प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में आज  उ0नि0 मोहन सिंह, का0 भूपाल सिंह, का0 सतपाल द्वारा मोहान बैरियर के पास दौराने वाहन चैंकिंग स्काॅर्पियों वाहन संख्या- UP-15-AU-6399* को चैक किये जाने पर चालक टीकाराम सैनी पुत्र राम सिंह, निवासी- ग्राम रतुपुरा, थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद उ0प्र0 को दो बोरों व एक कट्टे में कुल- 39 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत- एक लाख छप्पन हजार रूपये लगभग) बरामद कर अभियुक्त टीकाराम सैनी को गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में मु0अ0सं0- 01/19, धारा- 20/22 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। निरीक्षक भतरौजखान श्री धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि टीकाराम सराईखेत के डोटयाल गाॅव से मुरादाबाद बेचने हेतु ले जा रहा था। गाॅजे की तस्करी में प्रयुक्त स्काॅर्पियो वाहन को सीज किया गया है।

Advertisement