Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 19, 2026

बैजनाथ पुलिस ने रेस्टोरेंट की आड़ में लोगों को शराब परोसने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार


बागेश्वर गरुड़ । पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे द्वारा अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध समस्त थाना प्रभारियों व प्रभारी एसओजी0 बागेश्वर को अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त क्रम में क्षेत्राधिकारी बागेश्वर श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में एवम् थानाध्यक्ष बैजनाथ के नेतृत्व में थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा दिनांक 23/09/2023 थाना क्षेत्र में शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था व मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान अभियुक्त के बैजनाथ स्थित, रेस्टोरेंट जय गोलू के मालिक बिरेन्द्र सिंह रावत पुत्र इंद्र सिंह रावत निवासी मेलाडूंगरी थाना बैजनाथ जनपद बागेश्वर द्वारा अपने रेस्टोरेंट में लोगो को बैठाकर शराब पिलाई व बेची जा रही थी, जिसमें 3 बोतल भरी व 1 बोतल अधभरि ( कुल 04) मैकडॉवल व्हिस्कि अंग्रेजी शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार कर। उपरोक्त के विरुद्ध थाना बैजनाथ में मु0FIR No- 26/23 धारा- 60(1) /21 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

जनपद पुलिस का उक्त चैकिंग अभियान लगातार जारी है।

Advertisement