Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

मजदूर परिवारों की महिलाओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

  • रुद्रपुर। इंटरार्क कंपनी सिडकुल पंतनगर एवं किच्छा में कार्यरत मजदूरों के परिवारों की महिलाओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन की जांच में कंपनी को 11 मजदूरों को एकतरफा जांच कर नौकरी से निकाल दिया गया है। जबिक जिला प्रशासन की मौजूदगी में इंटरार्क कंपनी प्रबंधन और श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच लिखित रूप में त्रिपक्षीय समझौता हुआ था। इसमें स्पष्ट लिखा गया है कि बहाल किए 64 निलंबित मजदूरों में से, जिन 34 मजदूरों की कंपनी की ओर से घरेलू जांच कराई जाएगी। उन्हें जांच के पश्चात नौकरी से नहीं निकाल जाएगा, लेकिन 11 मजदूरों की एकतरफा जांच कर उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। कार्यक्रम में सोनी, राजकुमारी, हेम, पुष्पा देवी, नीलम वर्मा, जोसना साहू, शोभा, उर्मिला, गुड़िया देवी, संगीता ,उमा देवी, गुड़िया देवी, विमला देवी, ललिता देवी, कांति देवी, चांदनी देवी, सिमुना सुनीता आदि थे।
Advertisement