Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

किसान कांग्रेस का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन


रुड़की। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पंजाब सरकार द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुड़की में प्रदर्शन किया। इस दौरान पंजाब सरकार का पुतला भी फूंका गया। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे रुड़की रेलवे स्टेशन रोड पर सरदार वल्लभभाई पटेल तिराहे के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार ने कहा कि पंजाब सरकार किसान विरोधी है। सरकार आंदोलनरत किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज उठाने वाले कांग्रेस के नेताओं को टारगेट कर रही है। पंजाब सरकार ने विधायक सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी कर अपना उत्पीड़नात्मक चेहरा दिखा दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन का भी आरोप लगाया। विधायक की गिरफ्तारी को उन्होंने निंदनीय बताया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मेलाराम प्रजापति, रवि प्रकाश, विश्वास पंवार, राहुल प्रजापति, रोहित कुमार, नितिन गुर्जर, निखिल चौधरी, रोबिन सैनी आदि लोग मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement