Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

स्कूल में बच्चों को दी साइबर क्राइम की जानकारी


बागेश्वर। एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट तथा महिला हेल्पलाइन ने महर्षि विद्या मंदिर बिलोना में जागरूकता अभियान चलाया। एसआई मीना रावत व निरीक्षक टीआर बगरेठा कानून के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। महिलाओं एवं बच्चों की मानव तस्करी, उत्पीड़न, जबरन मजदूरी, जबरन विवाह कराना, बाल श्रम, भिक्षा वृत्ति, वैश्यावृत्ति आदि अन्य अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए। शादी व नौकरी आदि के नाम पर किसी भी व्यक्ति के झांसे में ना आएं तथा इसकी पूरी जांच पड़ताल कर लें। युवा व स्कूली बच्चे किसी भी व्यक्ति द्वारा दिए जाने वाले प्रलोभनों में ना आएं। उन्हें उत्तराखंड पुलिस एप के बारे में भी बताया।

You may have missed

Advertisement