September 22, 2026

भीम कुमार का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


बागेश्वर। कांग्रेस पार्टी कार्यालय में भीम कुमार को प्रदेश प्रवक्ता बनने पर यहां कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि भीम को प्रदेश में जिम्मेदारी मिलने से संगठन पहले से अधिक मजबूत होगा। इस मौके पर गीता रावल, कवि जोशी, गैरव परीहार, नवल टम्टा, ओम प्रकाश, संजय कुमार, ललित गोस्वामी, कमलेश गड़िया, प्रकाश बाछमी ,लक्ष्मी धर्मसक्तू आदि मौजूद रहे।