Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

विनय पंवार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी


ऋषिकेश । उत्तरकाशी के द्रौपदी डांडा में विगत वर्ष पर्वतारोहण के दौरान हादसे का शिकार हुए नेवी के सैनिक विनय पंवार का पार्थिव शरीर हरिपुरकलां लाया गया। शुक्रवार को हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। हरिपुरकलां निवासी नेवी के सैनिक विनय पंवार पिछले साल उत्तरकाशी के द्रौपदी डांडा में विगत वर्ष पर्वतारोहण के दौरान हादसे का शिकार हो गए थे। उनकी तैनाती तमिलनाडु के रामेश्वरम में थी। द्रौपदी डांडा में बैच और घड़ी से ही उनकी शिनाख्त हो पाई। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर हरिपुरकलां लाया गया। उसके बाद पार्थिव शरीर को हरिद्वार शमशान घाट में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला ने बताया कि विनय पंवार दो भाइयों में छोटे थे। विनय के पिताजी राजेन्द्र सिंह पंवार व माताजी नारायणी पंवार दुखी हैं। बीते वर्ष हादसे के दो माह बाद ही उनकी शादी होने वाली थी।

Advertisement