May 7, 2026

आज बागेश्वर में डीएम की हुई धान कटाई, जाने रेशियो?

बागेश्वर । शुक्रवार सांय जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र चौगांवछीना के गडियागांव में धान फसल की क्रॉप कटिंग की व निरीक्षण किया।

ग्राम गडियागांव के काश्तकार महेश चन्द्र भट्ट पुत्र नंदाबल्लभ के चयनित खेत में निर्धारित 30 वर्ग्ामीटर का प्लांट बनाकर धान फसल कटार्इ की गयी। धान फसल की कटार्इ का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2023-24 में धान की औसत उपज का अनुमान लगाने  के लिए किया जाता है। वर्तमान मौसम खरीफ 2023-24 में शासन द्वारा फसल धान/मंडुवा पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की गयी है। बीमा किए गए किसानों को फसल क्षति होने पर बीमा की धनराशि  का भुगतान क्रॉप कटिंग प्रयोगो के आधार पर ही प्राप्त पैदावार आंकडों की औसत उपज के आकडों से ही किया जाता है।

जिलाधिकारी ने बताया कि धान फसल के निर्धारित प्लांट 30 वर्गमीटर में फसल कटार्इ उपरांत 16.10 किग्रा उपज प्राप्त हुर्इ। ड्रार्इ रेसियों 82 प्रतिशत लगाने के उपरांत 13.20 किग्रा धान उपज प्राप्त हुर्इ। खेत की औसत उपज 39 कुंतल प्रति हैक्टेयर निकली।

कटार्इ के समय अपर संख्याधिकारी विनोद किस्वाण सहित राजस्व विभाग के अधिकारी व किसान मौजूद थे।  

You may have missed