September 29, 2026

2027 में दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक मिलकर बदलेंगे सत्ता की तस्वीर: गौतम


रुड़की ।  कांग्रेस अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि दलित समाज को लंबे समय तक केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दलितों के हितों की रक्षा करने में विफल रही है। कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय और संविधान के मूल्यों के अनुरूप सभी वंचित वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। दावा किया कि वर्ष 2027 में दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और अन्य वंचित वर्ग मिलकर प्रदेश की सत्ता की तस्वीर बदलेंगे। इससे पहले ईदगाह चौक पर पूर्व प्रदेश सचिव अरविंद प्रधान के साथ कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।

You may have missed